सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नारियल पानी के फायदे और नुकसान ( Health Benefits of Coconut water and Side Effects )

  नारियल पानी के फायदे और नुकसान  ( Health Benefits of Coconut water and Side Effects ) कोकोनट वोटर यानी नारियल पानी जी हां कुदरत की बनायी हुई नायाब चीज। नायाब इस लिए हे क्यों की यह दिखने में तो एक साधारण पानी के समान ही हे मगर इस में मौजूदा पोषकतत्व यानी  Nutritions  की बात की जाए तो कई तरह के फलो और पौस्टिक खाद्य पदार्थो को यह पीछे छोड़ने में सक्षम हे। नारियल पानी टेस्ट में भी लाजवाब होता हे और हमारे स्वास्थ के लिए भी लाजवाब हे। नारियल पानी आसानी से हमें हर जगह उपलब्ध होता हे। और समुन्दर के किनारे ये बहोत पाया जाता हे। समुन्दर के किनारे पर बैठ कर नारियल पानी पीने का मजा ही कुछ और हे। चाहे सुबह हो या शाम सुबह में जब सूरज उग रहा हो तब और शामको जब सूरज ढल रहा हो तब उस वक़्त समुन्दर किनारे जो सुन्दर नज़ारा बनता हे उसे देखते देखते नारियल पानी पीने का मज़ा ही अलग  हे। ऐसा लगता हे जैसे की हम स्वर्ग का अनुभव कर रहे हो। समुन्दर के किनारे बैठकर ठंडी ठंडी हवा खाते हुए लेहरो के साथ नारियल पानी पीने से हमारा मूड भी फ्रेश हो जाता हे और हम एकदम तनाव मुक्...

अंडे खाने के बेहतरीन फायदे और नुकसान (Health benefits of Egg)

अंडे खाने के बेहतरीन फायदे और नुकसान  (Health benefits of Egg)

अंडा यानि सुपर फ़ूड। और इसे सुपर फ़ूड के नाम से नवाज़ा जाना बिलकुल गलत भी नहीं।अंडे यानि Egg को एक संपूर्ण आहार यानि पौस्टिक आहार माना जाता हे, और हो भी क्यू न अंडे में भरपूर मात्रा में vitamins, protein, carbohydrate, और minerals पाए जाते हे। जो की हमारे स्वास्थ के लिए बेहत ज़रूरी एव फायदेमंद होते हे। और हमारी health से बढकर यानि हमारे स्वास्थ से बढकर और कुछ भी नहीं होता हे। इसी लिए तो कहा जाता हे की Health is wealth. हमारा अच्छा स्वास्थ ही हमारी सबसे बड़ी संपत्ती हे। और इसे अच्छा और स्वस्थ रखने के लिए हमें हमारे भोजन में अंडो का सेवन करना बहोत आवश्यक हे। अंडे के सेवन से हमें तुरंत एनर्जी मिलती हे और हमारे शरीर को सही मात्रा में ऊर्जा प्रदान होती हे , तो चलिए जाने अंडे से होने वाले फायदों के बारेमे (Egg benefits). 
                  
egg benefits-ande khane ke phayde

 अंडे को एक संपूर्ण आहार माना जाता हे क्योकि वह प्रोटीन, विटामिन A, विटामिन B12, विटामिन E, विटामिन D, हेल्धी फैट तथा आयरन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता हे। 

आईये हम इन पोषक तत्व तथा उनसे होने वाले बेहतरीन फायदों के बारे में जाने ,

  •  प्रोटीन : - अंडे प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत माना जाता हे। प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बहोत आवश्यक होता हे प्रोटीन हमारे मसल्स, बाल, वज़न में बढ़ावा एव हमारे शरीर पे लगी हुई चोट या ज़ख्म को ठीक करने में अव्वल होता हे। 
  •  विटामिन A :- vitamin A हमारी आँखों के लिए बहोत फायदे मंद हे यह हमारी आँखों की रौशनी को तेज़ कर आँखों को स्वस्थ रखता हे। 
  •  विटामिन B12 : -  vitamin B12 हमारी नर्वस सिस्टम को स्वस्थ रखता हे और हमारे दिल (Heart) को भी ठीक रखता हे। 
  •  विटामिन E :-  vitamin E हमारे त्वचा की देखभाल करता हे और उसे सुन्दर बनता हे। 
  •   विटामिन D :-  vitamin D हमारी हड्डियों के लिए बहोत फायदेमंद हे यह हमारी हड्डियों को मजबूत बनाता हे और हमारे दांतो को भी। 
  •    फैट :- अंडो में हेल्धी फैट पाया जाता हे जो दुबले शरीर वालो के लिए बहोत लाभदायी हे। 
  •    आयरन :- आयरन हमारे दिमाग और शरीर को ऑक्सीजन देने में सहायता करता हे जिससे हम एनर्जी से भरे रहते हे और हमें थकावट नहीं होती।
                      
Egg benefit in hindi-ande khane ke phayde

                                                                Egg(ande) khane ke phayde

अंडे को जब छिला जाता हे तब उसके जो ऊपर का जो सफेद रंग का जो आवरण होता हे उसे एग वाइट कहते हे और उसमे भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता हे। और अंदर के पीले पदार्थ को योल्क कहते हे उसमे कही प्रकार के विटामिन्स और मिनरल होते हे। 

अंडो का नियमित सेवन करने से शरीर, बालों, त्वचा तथा हमारे शरीर के अंदरूनी अवयवों को होने वाले फायदों के बारेमे विश्तृत में जाने (Egg bene fits)


  • अंडे का ऊपरी भाग(एग वाइट) के फायदे :- एग्ग वाइट में करीबन 6 ग्राम प्रोटीन होता हे जिसे हम अपने बालों को धोने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हे इससे हमारे बालो में जान आती हे और वो पहले से भी ज्यादा रेशमी और मुलायम हो जाते हे। 
  • अंडे का अंदरूनी पीला भाग (योल्क) के फायदे :- एग्ग योल्क में कही प्रकार के विटामिन्स और मिनरल्स होते हे। एग्ग योल्क का सेवन करने से हमारे शरीर में कभी विटामिन्स की कमी नहीं होती। और इसमें से हमारे शरीर को हैल्थी फैट भी मिलता हे।
  • हड्डियों के लिए ज़रूरी :- अंडे का सेवन करने से हमें कैल्शियम की कमी नहीं होती। और कैल्शियम हमारे दांतो और हड्डियों को स्वस्थ और मज़बूत रखने में बहोत ही आवश्यक हे। अगर हमें हड्डियों में कोई फ्रैक्चर या चोट लगी हो तो उसे ठीक करने में अंडे बहोत फायदेमंद हे। 
  • एनीमिया से रक्षण :- हमारे शरीर में अगर खून की कमी हो जाए तो हम एनीमिया जैसे रोग के शिकार हो जाते हे और इसका असर हमारे हीमोग्लोबिन पर होता हे हीमोग्लोबिन हमारे शरीर में ऑक्सीजन पहोचाने  का कार्य करता हे और इसे नियंत्रण में रखने के लिए हमें दिन के १ से २ अंडो का सेवन करना अनिवार्य हे। जिससे हम एनीमिया जैसी बीमारी से बच सके।
  • कैंसर जैसी भयानक बीमारी से रक्षण :- आज की इस पोलुशन से भरे दूषित  वातावरण की दुनिया में अनेक लोगो के कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का भोग बनना पड़ता हे। मगर अंडो में कुछ ऐसे एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हे जो कैंसर जैसी बीमारी से लड़ने में और इससे हमें संरक्षण देने में भी सक्षम हे। इस लिए इस जानलेवा बीमारी से बचने के लिए भी हमें अंडो का सेवन करना चाहिए। 
  • दिमाग (ब्रेन) को स्वसथ रखे :- अंडो का इस्तेमाल हमारे दिमाग को तेज़ करता हे। अंडे में कोलीन नामका पोषक तत्व पाया जाता हे जो हमारे दिमाग की कार्यक्षमता को नियंत्रण में रखता हे और इस वजह से हमारा दिमाग ब्रेन स्वस्थ और तेज़ रहता हे। 
  • आँखों के लिए उपयोगी :- आँखों को हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग माना जाता हे। कुदरत की दी हुई दो अनमोल रत्न हे ये आँखे, आँखों के बिना का जीवन हम कल्पना भी नहीं कर सकते। और इसी लिए हमें इन आँखों का बेहतर तरीके से ख्याल रखना चाहिए। अंडे में कई प्रकार के विटामिन्स पाए जाते हे और उनमे से एक हे विटामिन A जो हमारी आँखों के लिए बहोत फायदेमंद एव लाभदायी हे। यह हमारी आँखों की रौशनी को तेज़ कर उसे स्वस्थ बनाता हे। इसी लिए हमें अंडो का सेवन करना चाहिए क्योकि ऑंखें हे तो सबकुछ हे।
  • मसल्स बनाये :- अंडे में मौजूदा प्रोटीन हमारे शरीर की मांशपेशी को बेहतर कर हमारे बॉडी में मसल्स की वृद्धि करता हे और इससे हमारे शरीर की मांशपेशी और मसल्स स्ट्रोंग होते हे। कसरत यानि व्यायाम करने वालो के लिए अंडे बहोत फायदेमंद माने जाते हे। 
  • इम्युनिटी स्ट्रांग रखे :- हमारे शरीर को स्वस्थ रेहने के लिए ये बेहद जरुरी  हे की हम निरोगी हो यानि हमें किसी भी प्रकार का रोग न हो और इस लिए हमारी रोगप्रतिकारक शक्ति बहोत अच्छी और प्रबल होनी चाहिए। और अंडे इस के लिए एक बेहतरीन खुराक माने जाते हे। अंडो में पाए जाने वाले विएटमिन्स और  मिनरल्स इत्यादि न्युट्रिशन याने पोषक तत्व हमारी रोगप्रतिकारक शक्ति को बढाकर हमारी इम्युनिटी को स्ट्रोंग रखता हे। जिस वजह से हम निरोगी और स्वस्थ रह सके।  
  • कमज़ोरी दूर करे :- अगर हमारे शरीर को सही मात्रा में न्यूट्रिशंस ना मिले तो हमें कमज़ोरी जैसा महसूस होने लगता हे और हमारी बॉडी भी कमज़ोर होने लगती हे। मगर अंडो के सेवन मात्र से ही हमें भरपूर मात्रा में ऊर्जा प्रदान होती हे और उसमे मौजूदा पोषकतत्वों की वजह से हमें थकावट या कमज़ोरी महसूस नहीं होती और हम एनर्जी से भरे हुए रहते हे। कमज़ोरी दूर करने में अंडे सबसे बेहतरीन खुराक माने जाते हे।  
  • बालो के लिए लाभदायी :- अंडे हमारे बालो के लिए बहोत लाभदायी होते हे। अंडो में प्रोटीन की मात्रा बहोत अच्छी होती हे इस लिए इसके सेवन से हमारे बालो को मजबूती मिलती हे और अन्य विटामिन्स और कई पोषकतत्वों की वजह से हमारे बाल घने और स्वस्थ रहते हे। अंडे का उपयोग बालो को धोने में भी किया जाता हे। अंडे को तोड़कर उसके अंदरूनी भाग से बालो को धोने से हमारे बाल रेशमी और मुलायम होते हे।  

     अंडे के उपयोग ( Uses of Egg ) : -

  • अंडे के कई उपयोग हे। अंडे की ऑमलेट बनायीं जा सकती हे। 
  • अंडे को बॉईल करके भी खा सकते हे। 
  • अंडे को तोड़कर उसके अंदुरुनी हिस्से को दूध में मिलाकर भी पी सकते हे। दूध में अंडे को मिलाकर पीने से हमें अच्छी मात्रा में प्रोटीन और अन्य पोषकतत्व की प्राप्ति होती हे। 
  • अंडे का इस्तेमाल बालो को वॉश करने में भी किया जाता हे। अंडे के अंदरूनी भाग को बालो में लगाने से बालो को प्रोटीन मिलता हे जिससे हमारे बाल भी मज़बूत होते हे।                                                       

      अंडे से होने वाले नुक्सान :- 

  • यहाँ तक तो हमने जाना की अंडे के फायदों और उसके उपयोग के बारेमे मगर अंडे खाने के कुछ नुक्सान भी होते हे। 
  • अंडे का जो अंदरूनी भाग होता हे जिसे योक कहा जाता हे उसमे फैट अधिक मात्रा में होता हे इसलिए ज्यादा फैट हमारे बॉडी के लिए हानिकारक साबित होता हे। 
  • कुछ लोगो को अंडा रास नहीं आता अधिक मात्रा में प्रोटीन और अन्य पोषकतत्वों होने की वजह से अंडा किसी किसी को डाइजेस्ट नहीं हो पाता और उन्हें वोमिटिंग और लूस मोशन होने लगता हे। इस लिए अगर आपको भी ऐसी तकलीफे होती हे तो अंडे से दूरिया ही बनाये रखे। उसे न खाने में ही आपकी भलाई हे। 
  • अगर आपको अंडो से एलर्जी हे उसे खाने से आपको पेट में तकलीफ होती हो या किसी अन्य प्रकार की परेशानी होती हो तो अपने डॉक्टर की सलाह ज़रूर ले। डॉक्टर की सलाह बिना अंडो का सेवन बिलकुल न करे।
  • हो सके उतना बहार की ऑमलेट ना खाये क्यों की उसमे तेल भी अधिक मात्रा में होता हे और वह किस तरह के अंडे से बनायीं गई होती हे हमें क्या पता कई बार उसमे बिगड़े हुए अंडे भी शामिल होते हे। और बिगड़ा हुआ अंडा खाने से हमें कई प्रकार के रोग भी हो सकते हे।  

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नारियल पानी के फायदे और नुकसान ( Health Benefits of Coconut water and Side Effects )

  नारियल पानी के फायदे और नुकसान  ( Health Benefits of Coconut water and Side Effects ) कोकोनट वोटर यानी नारियल पानी जी हां कुदरत की बनायी हुई नायाब चीज। नायाब इस लिए हे क्यों की यह दिखने में तो एक साधारण पानी के समान ही हे मगर इस में मौजूदा पोषकतत्व यानी  Nutritions  की बात की जाए तो कई तरह के फलो और पौस्टिक खाद्य पदार्थो को यह पीछे छोड़ने में सक्षम हे। नारियल पानी टेस्ट में भी लाजवाब होता हे और हमारे स्वास्थ के लिए भी लाजवाब हे। नारियल पानी आसानी से हमें हर जगह उपलब्ध होता हे। और समुन्दर के किनारे ये बहोत पाया जाता हे। समुन्दर के किनारे पर बैठ कर नारियल पानी पीने का मजा ही कुछ और हे। चाहे सुबह हो या शाम सुबह में जब सूरज उग रहा हो तब और शामको जब सूरज ढल रहा हो तब उस वक़्त समुन्दर किनारे जो सुन्दर नज़ारा बनता हे उसे देखते देखते नारियल पानी पीने का मज़ा ही अलग  हे। ऐसा लगता हे जैसे की हम स्वर्ग का अनुभव कर रहे हो। समुन्दर के किनारे बैठकर ठंडी ठंडी हवा खाते हुए लेहरो के साथ नारियल पानी पीने से हमारा मूड भी फ्रेश हो जाता हे और हम एकदम तनाव मुक्...

हल्दी वाला दूध पीने के चमत्कारिक फायदे और नुकसान - Turmeric Milk benefits and side effects

हल्दी वाला दूध पीने के चमत्कारिक फायदे और नुकसान - Turmeric Milk benefits and side  effects हल्दी वाला दूध (Turmeric Milk) पीने के जो फायदे हे उन्हें जानकार आप खुद दंग रह जाओगे। एक या आधी चम्मच हल्दी को जब एक ग्लास या एक कप दूध में मिलाया जाता हे तब जो पिले रंग का जो मिश्रण वाला दूध तैयार होता हे इसे गोल्डन मिल्क भी कहा जाता हे। और सिर्फ रंग पीला होने से गोल्डन नहीं बल्कि इसके जो लाभ एव फायदे हे वो भी गोल्डन हे। हम जब छोटे थे तब हमारी मम्मी हमें रोज़ाना हल्दी वाला दूध पीने की सलाह देती थी क्यों की यह पीले रंग का दूध एंटीसेप्टिक होने के साथ साथ हमारे शरीर के लिए कई तरह से लाभदायी भी हे।  हम जब छोटे थे तब हमे स्कूल में सिखाया जाता था की रोज़ाना हमें दूध पीना चाहिए, मगर दूध में हल्दी मिलाकर पीने से जो मिश्रण तैयार होता हे वह किसी अमृत से कम न होगा यह कहना भी गलत नहीं होगा। क्यों की यह हमारे शरीर को ऊपरी और अंदरूनी भाग दोनों के लिए फायदेमंद साबित होता हे। माना की हदी वाले दूध का जो टेस्ट (स्वाद) होता हे वह इतना अच्छा नहीं होता। इस वजह से हम इसे पीने से दूर ही रहते हे। लेकिन इस...

वजन बढाने के बेहतरीन उपाय - Weight gain tips in Hindi

वजन बढाने के बेहतरीन उपाय - Weight gain tips in Hindi  आपने अक्सर देखा होगा की लोग अपने मोटापे से बहोत परेशान होते हे मगर दुनिया में ऐसे भी कुछ लोग हे जो अपने दुबलेपन, अपने कम वज़न के कारन यानि अंडरवेइट होने की वजह से बहोत परेशान हे। ऐसे लोग दिखने में बहोत ही दुबले और पतले होते हे। अगर इन्हे किसी भी प्रकार की बीमारी ना भी हो तो भी इनके शरीर देखर ऐसा ही प्रतीत होता हे की यह कोई गंभीर बीमारी का शिकार हुए हे। और इनका वज़न उनकी आयु (उम्र) और हाइट के मुकाबले कम ही रहता हे। तो आजके आर्टिकल में हम कुछ ऐसे घरेलु उपाय के बारेमे जानेंगे की जिसकी सहायता से हमें अपना वज़न बढ़ाने में सहायता मिले और हमारा शरीर भी खून और मांस से भरा रहे और हमारी बॉडी को अच्छा आकार भी मिले।                        जो लोग छोटी उम्र के होते हे उन्हें बहार का फ़ास्ट फ़ूड बहोत पसंद होता हे या फिर जो लोग अपने अंडरवेइट की परेशानी से परेशान हो वह लोग जल्दी अपना वज़न बढाने के लिए जंक फ़ूड और फ़ास्ट फ़ूड का सेवन करने लगते...