नारियल पानी के फायदे और नुकसान ( Health Benefits of Coconut water and Side Effects )
कोकोनट वोटर यानी नारियल पानी जी हां कुदरत की बनायी हुई नायाब चीज। नायाब इस लिए हे क्यों की यह दिखने में तो एक साधारण पानी के समान ही हे मगर इस में मौजूदा पोषकतत्व यानी Nutritions की बात की जाए तो कई तरह के फलो और पौस्टिक खाद्य पदार्थो को यह पीछे छोड़ने में सक्षम हे। नारियल पानी टेस्ट में भी लाजवाब होता हे और हमारे स्वास्थ के लिए भी लाजवाब हे। नारियल पानी आसानी से हमें हर जगह उपलब्ध होता हे। और समुन्दर के किनारे ये बहोत पाया जाता हे। समुन्दर के किनारे पर बैठ कर नारियल पानी पीने का मजा ही कुछ और हे। चाहे सुबह हो या शाम सुबह में जब सूरज उग रहा हो तब और शामको जब सूरज ढल रहा हो तब उस वक़्त समुन्दर किनारे जो सुन्दर नज़ारा बनता हे उसे देखते देखते नारियल पानी पीने का मज़ा ही अलग हे। ऐसा लगता हे जैसे की हम स्वर्ग का अनुभव कर रहे हो।
समुन्दर के किनारे बैठकर ठंडी ठंडी हवा खाते हुए लेहरो के साथ नारियल पानी पीने से हमारा मूड भी फ्रेश हो जाता हे और हम एकदम तनाव मुक्त और तारो ताज़ा महसूस करते हे। नारियल कुदरत का बनाया हुआ ऐसा फल हे जो ऊपर से बहोत ही सख्त होता हे और उसके अंदर पानी और मलाई भी पायी जाती हे। आज कल दुनिया में हर चीज में मिलावट पायी जाती हे कितने ऐसे फ्रूट और खाद्य पदार्थ ऐसे हे जिसको पाउडर या किसी केमिकल के ज़रिये पकाया जाता हे या तैयार किया जाता हे। लेकिन नारियल ऐसी चीज हे जिसमे पाउडर या केमिकल मिलाना बहोत मुश्किल हे यह ऊपर से ही इतना सख्त होता हे की इसके अंदर किसी तरह की मिलावट करना ना के बराबर हे। इस लिए नारियल का पानी नेचरल होता हे। इसमें किसी मिलावट का डर नहीं रहता। नारियल पानी पोषकतत्वों का भंडार होता हे। इसमें कई तरह के न्यूट्रिशंस मौजूद हे जैसे की पानी , विटामिन सी , विटामिन बी 6 ,कैल्शियम, कैलोरी ,सोडियम ,पोटासियम ,मैग्नीशियम ,आयरन ,कार्बोहायड्रेट जैसे कई अन्य प्रकार के पोषक तत्व शामिल हे। आज इस लेख में हम जानेंगे की नारियल पानी से हमें क्या क्या फायदे हो सकते हे। मगर पहले हम यह जानेंगे की नारियल पानी में मौजूदा पोषकतत्वों हमारे शरीर में क्या कार्य करते हे।
- पानी : हमारे शरीर के लिए सबसे ज़रूरी चीज़ हे।
- विटामिन सी : हमारी रोगप्रतिकारक शक्ति को बढ़ाये।
- विटामिन बी 6 : हमारी त्वचा और इम्यून सिस्टम के लिए फायदेमंद।
- कैल्शियम : हमारी हड्डयों के लिए उपयोगी।
- सोडियम : हमारे शरीर और हार्ट के लिए लाभदायी।
- पोटासियम : हमारी बॉडी को ग्रो होने में मददरूप।
- मैग्नीशियम : हमारे भोजन को ऊर्जा यानि एनर्जी में कन्वर्ट करता हे।
- आयरन : हमारे मस्तिष्क और बॉडी में ऑक्सीजन सप्लाई करने में मददरूप।
- कार्बोहाइड्रेट : हमारे शरीर को ताकत यानि शक्ति प्रदान करता हे।
और भी ऐसे कई भिन्न भिन्न पोषकतत्व नारियल पानी में शामिल हे जिनके कई तरह के लाभ हे। आईये अब हम विस्तार से जाने की नारियल पानी के सेवन से हमे क्या क्या लाभ होते हे।
1. डाइजेशन ( पाचन ) में उपयोगी
किसी किसी का पाचनतंत्र कमज़ोर होने की वजह से उनको डाइजेशन में बहोत तकलीफ होती हे और खाया हुआ भोजन भी ठीक से पचता नहीं हे। वह चाहे कितना भी अच्छा खाना क्यों न खाये फिर भी उनको पेट में तकलीफ और दर्द ही रहता हे और कमज़ोर डाइजेशन के वजह से उन्हें बार बार गैस ,ब्लोटिंग या फिर एसिडिटी जैसी समस्या ओ का सामना करना पड़ता हे। पेट में गैस बनना या ब्लोटिंग होना यह सारी तकलीफ भोजन के अच्छे से ना पचने के कारन होती हे। अगर आप भी इन समस्या से जुज रहे हो तो चिंता बिलकुल न करे नारियल पानी आपकी इन समस्या से छुटकारा दिलाने की ताकत बिलकुल रखता हे।
अगर आप रोज़ाना एक नारियल पानी पीने की आदत डाले या रोज़ाना आधा गिलास भी आप नारियल पानी का सेवन करते हे तो कुछ ही समय में आपको इसका लाभ नज़र आने लगेगा। नारियल का पानी हमारे पाचनतंत्र को बेहतर करने में बहोत उपयोगी हे। और पाचनतंत्र ठीक होने की वजह से खाया हुआ भोजन ठीक से डाइजेस्ट होजाता हे और पेट में भी किसी तरह की तकलीफ नै होती।
2. बॉडी को हायड्रेट रखने में उपयोगी
अगर हमारे शरीर में पानी की मात्रा कम हो जाये तो हम डिहाइड्रेशन के शिकार हो जाते हे। और यह गर्मियों की सीजन में ज्यादा होता हे। बहार धुप में ज्यादा रहने से या गर्मी में ज्यादा बहार गुमने फिरने की वजह से हम डिहाइड्रेट हो जाते हे जिसके वजह से हमें चककर भी आ सक्ते हे और हम बेहोश भी हो सकते हे और कई अन्य प्रकार की भी तकलीफ हमें हो सकती हे। मगर इन साड़ी चीजों से बचने के लिए नारियल पानी का सेवन हमे जरूर फायदा पहोचाता हे। नारियल पानी हमारे शरीर में पानी की मात्रा को कम नहीं होने देता जिससे हम डिहाइड्रेट नहीं होते। अगर आप कड़कती धुप में कई बहार गए हो तो आपको नारियल पानी ज़रूर पी लेना चाहिए। यह हमारी बॉडी को हाइड्रेट रखता हे।
3. बालो के लिए फायदेमंद
नारियल पानी हमारे बालो के लिए भी बहोत लाभदायी होता हे। नारियल पानी में मौजूदा विटामिन्स और मिनरल्स हमारे बालो की ग्रोथ के लिए बहोत उपयोगी हे। आपने देखा होगा की बहार मार्किट में हमारे बालो के लिए जो भी तेल और शैम्पू उपलब्ध हे उस पर ज्यादा कर के नारियल की ही तसवीर पायी जाती हे। यानी वह नारियल मेसे बनाये जाते हे या उनमे नारियल के सारे पोषकतत्व मौजूद होते हे। वह इस लिए क्यों की नारियल या नारियल का पानी हमारे बालो को हेल्धी रखता हे जिससे हमारे बाल मज़बूत होते हे और वो जल्दी टूटते भी नहीं। अगर आप रोज़ाना या फिर हर थोड़े दिन बाद नारियल पानी का सेवन करते हे तो आपके बाल घने और लम्बे होते हे इसमें कोई दो राय नहीं।
4. इंस्टेंट एनर्जी प्रदान करे
नारियल पानी पिने से हमें शरीर में तुरंत एनर्जी यानि ताकत मिलती हे। नारियल पानी में मौजूदा पोषकतत्व जैसे की ऊर्जा ,पानी ,पोटासियम और अन्य पोषकतत्व हमें तुरंत शक्ति प्रदान करते हे। अगर आप बहोत थके हुए हो या फिर अपने ज्यादा काम काज और भाग दौड़ की वजह से आप थकान महसूस कर रहे हो तो इसमें नारियल पानी यानि कोकोनट वोटर आपकी बहोत सहायता करेगा। सिर्फ एक नारियल पानी भी पीने से आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। और आपकी साड़ी थकावट दूर हो जाएगी। नारियल पानी (कोकोनट वोटर ) एक नेचरल एनर्जी ड्रिंक के तोर पर कार्य करता हे।
5. हमारे मूड को फ्रेश रखने में कोकोनट वोटर उपयोगी
आज कल की ज़िन्दगी बहोत भाग दौड़ वाली हो गई हे। अपने ऑफिस के काम की टेन्शन की वजह से या फिर कोई अन्य टेन्शन की वजह से हमारा मूड ऑफ रहता हे और हम चिंताओ से घिरे हुए रहते हे। यदि आप स्टूडेंट हे तो अपनी पढाई का बोज यदि आप जॉब या बिसनेस में हो तो अपने काम का बोज दिन भर अपने सर पर लिए फिरते हे। जिस वजह से हम ख़ुश और आनंदित नहीं रह पाते। मगर कोकोनट वाटर के सेवन आप इन तनाव की समस्या को कम कर सकते हे और तनाव कम होने की वजह से आपका मूड भी एकदम फ्रेश रहता हे। अगर आपको अपने मूड को अच्छा रखना हे तो आप किसी समुन्दर के किनारे चलने जाए यह भी तनाव को कम करने में बहोत लाभदायी हे समुन्दर के किनारे भी नारियल पानी आसानी से मिल जाते हे आप वहा पर भी इसका मज़ा ले सकते हे।
6. पथरी में उपयोगी
किसी किसी को पेट में या किडनी में स्टोन होता हे यानी की पथरी होती हे। और जो लोगो को यह पथरी की समस्या होती हे उन्हें किसी भी वक़्त पेट में ज़ोरो का दर्द उठता हे और यह दर्द इतना ज्यादा होता हे की आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना पड़े। इसके लिए डॉक्टर भी जीने पथरी की समस्या हे उन्हें यही सलाह देते हे की ज्यादा से ज्यादा पानी पिए। इस लिए नारियल पानी इसमें बहोत उपयोगी हे नारियल पानी भी हमारी पथरी की तकलीफ को दूर कर सकता हे। इसे पीने से भी पथरी मूत्राशय द्वारा हमारे शरीर के बहार निकल सकती हे अगर वह साइज में छोटी हो तो।
7. हमारी रोगप्रतिकारक शक्ति बढ़ाये
हमारी बॉडी का फंक्शन ही ऐसा होता हे की वह खुद ही छोटी मोटी बीमारियो से लड़ने में सक्षम हे। मगर जिनकी इम्युनिटी वीक हो यानि रोगप्रतिकारक शक्ति कमज़ोर हो उन पर बीमारिया जल्द हावी हो जाती हे। और वह लोग बार बार बीमार हो जाते हे। मौसम के बदलने पर या फिर कुछ ऐसा वैसा खा लेने पर भी वो बीमारी के शिकंजे में आजाते हे। उनकी रोगप्रतिकारक शक्ति उतनी अच्छी नहीं होती जितनी होनी चाहिए। मगर गभराइयेगा नहीं नारियल पानी ज़रूर आपकी यह समस्या में मददरूप हे। नारियल पानी में कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स शामिल हे जो हमें ऊपर जाना। यह सारे विटामिन्स और मिनरल्स हमारी बॉडी की इम्युनिटी को बूस्ट कर ते हे। जिससे हमारी रोगप्रतिकारक शक्ति बेहतर और प्रबल होती हे। और रोगतरातिकारक शक्ति प्रबल होने से हमारा शरीर बीमारियो से आसानी से लड़ लेता हे और हम पर बीमारिया जल्द हावी नहीं होती।
8. हड्डियों और दांतो के लिए फायदेमंद
नारियल पानी में वह सारे पोषकतत्व मौजूद हे जो हमारी हड्डियों और दांतो को स्वस्थ रख सके। नारियल पानी में कैल्शियम होता हे जो की हमारी हड्डियों और दांतो के लिए सबसे ज्यादा जरुरी होता हे। हड्डियों और दांतो को कैल्शियम की ज़रूरत ज्यादा होती हे इससे ही हमारी हड्डिया और दांत मज़बूत होते। अगर हमारे दांत कमज़ोर हो तो कुछ भी खाने पर हमें दांतो में दर्द हो सकता हे और दांतो में कैविटी भी होती हे। और अगर हड्डिया कमज़ोर हो तो हमें हड्डियों से जुडी कई बीमारिया हो सकती हे और कोई चोट या मार लगने से तुरंत हड्डियों में फ्रैक्चर भी आ सकता हे। इसी लिए यह बेहद ज़रूरी हे की हम अपनी हड्डी और दांतो का ख्याल रखे और नारियल पानी से इसमें ज़रूर मदद मिल सकती हे।
9. इलेक्ट्रोलाइट के तोर पर कार्य करे
नारियल पानी एक इलेक्ट्रोलाइट का भी कार्य करता हे। कभी कभी शरीर में कमज़ोरी अजाने पर या किसी बीमारी या फिर ज्यादा धुप में रहने से भी शरीर में थकान और कमज़ोरी महसूस होती हे और कभी कभी घभराहट भी होती हे। ऐसे में लोग इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक का सेवन करते हे मगर नारियल पानी भी एक इलेक्ट्रोलाइट की तरह ही फायदेमंद हे। कोकोनट वोटर में मौजूदा मिनरल्स जैसे की पोटासियम ,मैग्नेसियम जैसे कई और पोषकतत्व हमारे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट का कार्य करते हे। इसी लिए कभी बहार रास्ते में भी आपको कुछ कमज़ोरी या किसी अन्य प्रकार की तकलीफ हो की आपको लगे की इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक का सेवन करना चाहिए तो आप नारियल पानी का भी सेवन कर सकते हे। यह भी इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक जितना ही सक्षम हे।
10. स्किन के लिए फायदेमंद
नारियल पानी हमारी स्किन के लिए भी लाभदायी हे। कोकोनट वोटर को अपनी स्किन यानी त्वचा पर लगया जा सकता हे इससे हमारी त्वचा एकदम मुलायम होती हे और उस पर लगे दाग भी निकला जाते हे जिससे हमारी त्वचा एकदम निखरी हुई लगती हे। नारियल पानी पीने से और त्वचा पर लगाने से दोनों से ही हमारी स्किन को लाभ होता हे।
11. हमारी आँखों के लिए लाभदायी
अगर हमारी आंखे कमज़ोर हो तो हमें बार बार आँखों में दर्द हो सकता हे। और यह दर्द इस लिए होता हे क्यों की हमारी आँखों को जितने पोषकतत्व की ज़रूरत होती हे स्वस्थ रहने के लिए उतने उसे नहीं मिल पाते और जितनी मात्रा में मिलने चाहिए उतनी मात्रा में पोषकतत्व नहीं मिलते यह भी एक कारन होता हे आँखों के कमज़ोर होने का। लेकिन नारियल पानी के सेवन से आप अपनी आँखों को स्वस्थ रख सकते हे कोकोनट वोटर में मौजूदा विटामिन्स और अन्य Nutritions हमारी आँखों के लिए बेहद उपयोगी माने जाते हे। और इसी लिए कोकोनट वोटर हमारी आँखों के लिए फायदेमंद हे।
यह तो हमने नारियल पानी के फायदों के विषय में जाना लेकिन नारियल पानी के जितने बेहतरीन फायदे हे उतने कुछ नुकसान भी हे। आईये जाने नारियल पानी से हमें होने वाले नुक्सान के बारेमे।
नारियल पानी से होने वाले नुक्सान ( Side Effects of Coconut Water )
1. ज्यादा मात्रा में नारियल पानी पीने से हमारा पेट भारी हो जाता हे जिस वजह से हम बेचेनी जैसा अनुभव होता हे।
2. किसी किसी को नरियल पानी से एलर्जी होती हे जिन्हे भी नारियल पानी से एलर्जी हो उन्हें नारियल पानी नहीं पीना चाहिए। यह उनके स्वास्थ के लिए हानिकारक हो सकता हे।
3. नारियल पानी से भी कुछ लोगो को गैस और ब्लोटिंग होती हे। सब को ऐसा नहीं होता मगर जिसे यह तकलीफ होती हो उन्हें नारियल पानी से दूर ही रहना चाहिए।
4. किसी और तरह की भी तकलीफ आपको नारियल पानी से होती हो तो इसे पीने से पहले अपने डॉक्टर की राय जरूर ले और डॉक्टर की सलाह अनुसार ही नारियल पानी का सेवन करे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें