नारियल पानी के फायदे और नुकसान ( Health Benefits of Coconut water and Side Effects ) कोकोनट वोटर यानी नारियल पानी जी हां कुदरत की बनायी हुई नायाब चीज। नायाब इस लिए हे क्यों की यह दिखने में तो एक साधारण पानी के समान ही हे मगर इस में मौजूदा पोषकतत्व यानी Nutritions की बात की जाए तो कई तरह के फलो और पौस्टिक खाद्य पदार्थो को यह पीछे छोड़ने में सक्षम हे। नारियल पानी टेस्ट में भी लाजवाब होता हे और हमारे स्वास्थ के लिए भी लाजवाब हे। नारियल पानी आसानी से हमें हर जगह उपलब्ध होता हे। और समुन्दर के किनारे ये बहोत पाया जाता हे। समुन्दर के किनारे पर बैठ कर नारियल पानी पीने का मजा ही कुछ और हे। चाहे सुबह हो या शाम सुबह में जब सूरज उग रहा हो तब और शामको जब सूरज ढल रहा हो तब उस वक़्त समुन्दर किनारे जो सुन्दर नज़ारा बनता हे उसे देखते देखते नारियल पानी पीने का मज़ा ही अलग हे। ऐसा लगता हे जैसे की हम स्वर्ग का अनुभव कर रहे हो। समुन्दर के किनारे बैठकर ठंडी ठंडी हवा खाते हुए लेहरो के साथ नारियल पानी पीने से हमारा मूड भी फ्रेश हो जाता हे और हम एकदम तनाव मुक्...
वजन बढाने के बेहतरीन उपाय - Weight gain tips in Hindi
आपने अक्सर देखा होगा की लोग अपने मोटापे से बहोत परेशान होते हे मगर दुनिया में ऐसे भी कुछ लोग हे जो अपने दुबलेपन, अपने कम वज़न के कारन यानि अंडरवेइट होने की वजह से बहोत परेशान हे। ऐसे लोग दिखने में बहोत ही दुबले और पतले होते हे। अगर इन्हे किसी भी प्रकार की बीमारी ना भी हो तो भी इनके शरीर देखर ऐसा ही प्रतीत होता हे की यह कोई गंभीर बीमारी का शिकार हुए हे। और इनका वज़न उनकी आयु (उम्र) और हाइट के मुकाबले कम ही रहता हे। तो आजके आर्टिकल में हम कुछ ऐसे घरेलु उपाय के बारेमे जानेंगे की जिसकी सहायता से हमें अपना वज़न बढ़ाने में सहायता मिले और हमारा शरीर भी खून और मांस से भरा रहे और हमारी बॉडी को अच्छा आकार भी मिले।
जो लोग छोटी उम्र के होते हे उन्हें बहार का फ़ास्ट फ़ूड बहोत पसंद होता हे या फिर जो लोग अपने अंडरवेइट की परेशानी से परेशान हो वह लोग जल्दी अपना वज़न बढाने के लिए जंक फ़ूड और फ़ास्ट फ़ूड का सेवन करने लगते हे। मगर ये बिलकुल गलत हे यह जंक फ़ूड हमारे स्वास्थ के लिए बहोत हानिकारक साबित हो सकता हे। यह जंक फ़ूड और फ़ास्ट फ़ूड के सेवन से आप अपना वेट तो गेन कर लेंगे मगर इसके सामने आपको कई और प्रकार की गंभीर बीमारियों का सामना करना पड सकता हे। इसलिए आप ये शॉर्टकट बिलकुल न ले क्यों की यह जंक फ़ूड हमारे स्वास्थ के लिए बहोत हानिकारक साबित होता हे।
अगर आपका वज़न कम हे यानी अपनी उम्र के अनुसार कम रहता हे तो हमें सबसे पहले इसके पीछे का कारन ढूंढ़ना होगा जैसे की
- आपको किसी प्रकार की बीमारी तो नहीं जैसे की थाइरोड या कोई अन्य प्रकार की बीमारी। क्यों की थाइरोड के रोग में हमारा वज़न कम होने लगता हे। इसके लिए ये बेहद ज़रूरी हे की आप अपने फॅमिली डॉक्टर की राय जरूर ले और अपना चेकप करवाए।
- आप जो भी खाना खाते हे क्या वो हमें वो सारे पोषकतत्व प्रदान करता हे जिससे हमारा वजन बढ़ सके।
- आप का खाया हुआ भोजन क्या आपको ठीक तरह से डाइजेस्ट होता हे। कही बार क्या होता हे की हम कितना भी (Nutritions) पोषकतत्वों वाला खाना क्यों न खाये लेकिन अगर हमारा डाइजेशन ही ठीक न हो तो वह भोजन हमें ठीक से पचता नहीं। और ना पचने के कारन हमें पेट में ब्लोटिंग और गैस जैसी समस्या होती हे और खाना अच्छे से ना पचने के कारन ही हमारा वज़न नहीं बढ़ पाता।
- क्या आपको IBS ( इर्रिटेबल बोवेल सिंड्रोम ) हे। यह बीमारी भी हमारे पेट के आंतो की बिमारी हे। इसमें हमारे पेट की आंत कमज़ोर हो जाने के कारन हमारा खाया हुआ भोजन अच्छी तरह से डाइजेस्ट नहीं हो पाता और हमारा वज़न भी धीरे धीरे कम होने लगता हे। अगर आप भी इस बीमारी से जूज रहे हो या फिर आपके पेट में दर्द बना रहता हो तो अपने डॉक्टर से ज़रूर अपनी परेशानी साँजा करे की कही आपको भी IBS तो नहीं क्यों की जब तक यह बीमारी रहेगी तब तक आपका वज़न बढ़ना थोड़ा सा मुश्किल हे।
- यदि आपको कैंसर या कोई अन्य प्रकार की बड़ी बीमारी या रोग हो उसमे भी आपका वज़न कम होने लगता हे। इसके लिए अपने बॉडी का चेकप ज़रूर करवाए।
ये तो हमने जाना की किन कारणो की वजह से हमारा वज़न नहीं बढ़ पाता लेकिन अब हम कुछ ऐसी बातो और खाध्य पदार्थो के विषय में जानेंगे की जिसके सेवन से आप अपना वज़न (Weight) बढ़ा सके।
- किसमिस (Raisin grape) : किसमिस हमें वज़न बढ़ाने में बहोत फायदेमंद हे। रोज़ाना एक मुट्ठी किसमिस का या दस से पन्द्रा किसमिस का सेवन करने से हमें कुछ ही वक़्त में हमारे वज़न में बढ़ावा देखने मिलता हे। किसमिस में विटामिन ए ,बी 6 ,सोडियम ,पोटेसियम,आयरन जैसे कई अन्य प्रकार के पोषक तत्व मौजूद हे। तथा किसमिस कैलोरी से भी भरपूर हे जो हमें वज़न बढाने में बहोत फायदेमंद हे।
- केला (Banana) : केले का सेवन हमारे वेट गेन करने में बहोत ही महत्वपूर्ण भूमिका रखता हे। हमारे शरीर में मसल्स बनाने के लिए और उसे मॉस युक्त बनाने यानि दुबले पतले शरीर से अच्छा भरावदार शरीर बनाने में केला बहोत उपयोगी हे। रोज़ाना 3 से 4 केलो का सेवन करने से हमारे वज़न में अच्छा खासा सुधार देखने को मिलता हे। केले हमारे शरीर में बॉडी मास्स बढाने में बहोत लाभदायी हे। अगर आप एक साथ तीन चार केलो का सेवन ना कर सके तो सुबह शाम भी आप खा सकते हे। केले को दूध के साथ या घी और शक्कर के साथ खाने से हमें वज़न बढ़ाने में जल्द फायदा मिलता हे।
- बादाम (Almond) : बादाम भी एनर्जी का बहोत अच्छा स्त्रोत हे। बादाम में प्रोटीन ,फैट और कई ऐसे पोषकतत्व मौजूद हे जो हमारे शरीर को बलवान बनाने में सक्षम हे। रोज़ाना हमें सुबह या शामको चार से पांच बादाम का सेवन ज़रूर करना चाहिए क्यों की यह हमारे शरीर को ऊर्जा से भरपूर तो रखता ही हे मगर साथ साथ हमारे वेट में भी बढ़ावा देखने मिलता हे। वज़न को बढाने में बादाम बहोत ही लाभदायी हे। बादाम के कुछ दानो को रात भर पानी में डुबोकर रखने से और बाद में इन भीगे बादाम का सेवन करने से हमारे पुरे शरीर को बहोत ही जल्द लाभ मिलता हे।
- दूध (Milk) : दूध को भी एक सम्पूर्ण आहार माना जाता हे। क्यों की यह भी अंडे की तरह ही पोषकतत्वों से भरपूर हे। दूध में भी प्रोटीन ,विटामिन्स और कार्बोहायड्रेट अच्छी मात्रा में पाए जाते हे। जो हमारे वज़न बढाने में बहोत फायदेमंद हे। जो लोग एक्सेरसाइज़ यानि व्यायाम करते हो उनके लिए दूध बहोत लाभदायी हे एक्सेरसाइज़ के तुरंत पहले या तुरंत बाद दूध का सेवन न करे एकाद घंटे के बाद ही ले। आपने देखा होगा की जब छोटा बच्चा जन्म लेता हे तो वह सिर्फ दूध के ही सेवन से जीवित रहता हे। दूध में वह सारे न्यूट्रिशन्स मौजूद हे जो हमें चाहिए। हमारे शरीर में मसल्स बनाने में और हमारा वेट गेन करने में दूध एक बेहतरीन ड्रिंक हे।
- चावल (Rice) : चावल भी हमारे वज़न को बढ़ावा देने में बहोत मददरूप हे। चावल एक ऐसा खाद्य पदार्थ हे जिसका इस्तेमाल हम सबके घर में होता हे। हम हर थोड़े दिनोमे चावल या चावल से बनाई गयी चीज़ो का सेवन करते हे। फिरभी हम इस बात से अनजान होते हे की चावल में शामिल कार्बोहायड्रेट और कैलोरी हमारा वज़न बढ़ाने में बहोत फायदेमंद होते हे। चावल के सेवन से हमें मोटा होनेमे यानि हमारे शरीर को मोटा बनाने में मदद मिलती हे। हम चावल से बने राइस ,बिरियानी जैसे कई और खाद्य पदार्थ का सेवन करते हे जो हमारे वज़न को बढ़ावा देते हे।
- चॉकलेट (Chocolate) : आप सोचते होंगे की चॉकलेट तो बच्चे खाते हे। इससे हमें क्या लाभ हो सकता हे। चॉकलेट तो सिर्फ टेस्ट में अच्छी होती हे। मगर ऐसा बिलकुल नहीं हे चॉकलेट में बहोत हाई कैलोरी होती हे। जिससे हमारे शरीर को इन्सटेंट एनर्जी मिलती हे। चॉकलेट में मौजूदा शुगर और कार्बोहायड्रेट और अन्य न्यूट्रिशन्स हमारे वेट गेन करने में बहोत फायदेमंद साबित होते हे। इसका मतलब ये नहीं के हम दिनभर चॉकलेट ही खाया करे ,चॉकलेट के कई नुक्सान भी हे। मगर इसे अल्प मात्रा में खाने में कोई बुराई नहीं। चॉकलेट को हम दूध में मिलाकर चॉकलेट ड्रिंक बनाकर भी पी सकते हे। दूध और चॉकलेट का मिश्रण वज़न बढाने में बहोत लाभदायी हे।
- ओट्स (Oats) : ओट्स भी हमारे शरीर को तंदुरस्त बनाने और वज़न को बढाने में बहोत उपयोगी हे। ओट्स में सोडियम,पोटेसियम और कार्बोहायड्रेट जैसे कई पोषकतत्व मौजूद हे। जो हमारा वेट गेन करने में बहोत फायदेमंद हे। रोज़ाना ओट्स के सेवन से हमारे शरीर को ताकत भी मिलती हे और हमारा वज़न भी इनक्रीस होता हे। ओट्स को भी हम दूध में मिलाकर खा सकते हे जिससे हमें जल्द फायदा मिलता हे।
- चिकन (Chicken) : जो लोग नॉन वेज खाते हो या खा सकते हो उनके लिए चिकन बहोत फायदेमंद हे। वज़न बढाने में चिकन बहोत उपयोगी होता हे। क्यों की इसमें प्रोटीन की मात्रा बहोत अधिक होती हे जो हमारे वज़न बढ़ाने में बहोत लाभदायी हे। और सिर्फ प्रोटीन ही नहीं बल्कि कई और तरह के पोषकतत्व मौजूद हे चिकन में जो हमारे स्वास्थ के लिए बहोत उपयोगी हे।
- पनीर (Paneer) : पनीर में शामिल पोषकतत्व हमारे वेट गेन करने में बहोत लाभदायी हे। पनीर में प्रोटीन ,कार्ब्स ,फैट जैसे पोषकतत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हे। और इससे हमें एनर्जी भी अच्छी मिलती हे। अपने भोजन में पनीर को शामिल करने से हमारे वज़न में बढ़त देखने मिलती हे। पनीर की हम सब्जी बना सकते हे। या फिर पनीर को अकेला भी खाया जा सकता हे। हमारे खाने में ऐसी कई तरह की डिश हे जो पनीर में से बनायीं जाती हे और वोह खाने में भी बहोत टेस्टी होती हे जिसे खाने में भी आपको मज़ा आए और आपका वज़न भी इनक्रीस हो।
- पीनट बटर (Peanut butter) : जो लोग बॉडी बिल्डर होते हे या फिर जिम वगेरा करते हे वो अपने भोजन में पीनट बटर को ज़रूर शामिल करते हे। पीनट बटर में कई तरह के विटामिन्स शामिल हे साथ साथ प्रोटीन ,कैलोरी ,फैट और कार्बोहायड्रेट का अच्छा स्त्रोत भी माना जाता हे। यह सारे न्यूट्रिशन्स दुबले और पतले शरीर को अच्छा और भरावदार बनाने में बहोत कारगर साबित होते हे। पीनट बटर भी हम जो बटर इस्तमाल करते हे उसी की तरह होता हे। पीनट बटर को हम ब्रेड पर लगाकर भी खा सकते हे।
- चीज़ (Cheese) : चीज़ भी हमारे वज़न बढाने में बहोत लाभदायी हे। चीज़ में भी कैलोरी ,फैट और प्रोटीन अच्छी मात्रा में मौजूद हे। जो हमारी बॉडी को मोटा होने मे और दुबले शरीर से अच्छा भरावदार होने में बहोत उपयोगी हे। चीज़ कई तरह के खाने में इस्तेमाल किया जाता हे। चीज़ को ब्रेड के साथ भी खा सकते हे।
- अंडे (Egg) : अंडे को एक सुपर फ़ूड माना जाता हे। क्यों की अंडे में वह सभी प्रकार के पोषकतत्व मौजूद हे जो हमारे शरीर के लिए बहोत फायदेमंद हे। अंडे में कई प्रकार के विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हे। साथ साथ इसमें फैट ,कार्बोहाइड्रेट तथा प्रोटीन भरपूर मात्रा में होते हे। जो लोग बहोत दुबले और पतले शरीर के होते हे उन्हें शरीर में फैट और प्रोटीन की बहोत आवश्यकता होती हे। और यह आवश्यकता अंडा अकेले ही पूरी कर देता हे। और जिस वजह से हमारा वजन भी बढ़ने लगता हे। वजन बढाने के लिए अपने भोजन में एक से दो अंडो का सेवन ज़रूर करे। अंडो का कही तरह से सेवन किया जाता हे जैसे की 1. अंडो को उबालकर यानि बॉईल करके खा सकते हे। 2. अंडे की आमलेट बनाकर खा सकते हे। 3. अंडे को तोड़कर उसके अंदर के भाग को दूध में मिलाकर भी पी सकते हे। ये तो हमने सारे खाद्य पदार्थो के बारे में जाना जिसके सेवन से हम अपना वज़न बढ़ा सकते हे लेकिन ये जो भी हमने ऊपर खाद्य पदार्थो के बारेमे जाना इनके सेवन से आपको एलर्जी हो या खाने के बाद आपको किसी तरह की तकलीफ होती हो तो कृपया इन्हे खाने से पहले एक बार डॉक्टर की राय ज़रूर ले। सिर्फ खाने से ही नहीं बल्कि हमें हमारी कुछ आदतों को भी बदलना होगा जिससे हमें वज़न बढाने में मदद मिल सके। आईये जाने उनके बारेमे।
- हमें खाना वक़्त पर ही खाना चाहिए आज कोई और वक़्त पर और कल कोई और वक़्त ऐसा नहीं चलेगा। वक़्त पर खाना खाने से हमारा पाचन भी सही रहता हे।
- जिम करे अगर आप जिम में न जा सकते हो तो घर से ही एक्सेर्साइज़ यानि व्यायाम करे। जैसे की चलना ,जॉगिंग करना ये सब भी एक प्रकार की एक्सेर्साइज़ ही हे। व्यायाम करने से हमें भूख अच्छी लगती हे जिस वजह से हम ज्यादा भोजन कर पाते हे।
- अपनी खाने की क्वांटिटी को बढ़ाये अगर आप दो रोटी खाते हो तो तीन खाये फिर चार ऐसे धीरे धीरे बढ़ाये। और हो सके उतना ज्यादा कैलोरी वाले खाध्य पदार्थ ही खाये।
- अच्छी सी नींद ज़रूर ले। हम चाहे कितना भी अच्छा खाना खाये और एक्सेर्साइज़ करे लेकिन हमारे शरीर को भी आराम यानि रेस्ट की ज़रूरत होती हे। इसलिए कम से कम रोज़ाना 8 घंटे की नींद लेना बहोत ज़रूरी हे। यह ऊपर बताई गई सारी बातों का ध्यान ज़रूर रखे यह हमें वज़न बढ़ने में बहोत उपयोगी हे।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें