सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नारियल पानी के फायदे और नुकसान ( Health Benefits of Coconut water and Side Effects )

  नारियल पानी के फायदे और नुकसान  ( Health Benefits of Coconut water and Side Effects ) कोकोनट वोटर यानी नारियल पानी जी हां कुदरत की बनायी हुई नायाब चीज। नायाब इस लिए हे क्यों की यह दिखने में तो एक साधारण पानी के समान ही हे मगर इस में मौजूदा पोषकतत्व यानी  Nutritions  की बात की जाए तो कई तरह के फलो और पौस्टिक खाद्य पदार्थो को यह पीछे छोड़ने में सक्षम हे। नारियल पानी टेस्ट में भी लाजवाब होता हे और हमारे स्वास्थ के लिए भी लाजवाब हे। नारियल पानी आसानी से हमें हर जगह उपलब्ध होता हे। और समुन्दर के किनारे ये बहोत पाया जाता हे। समुन्दर के किनारे पर बैठ कर नारियल पानी पीने का मजा ही कुछ और हे। चाहे सुबह हो या शाम सुबह में जब सूरज उग रहा हो तब और शामको जब सूरज ढल रहा हो तब उस वक़्त समुन्दर किनारे जो सुन्दर नज़ारा बनता हे उसे देखते देखते नारियल पानी पीने का मज़ा ही अलग  हे। ऐसा लगता हे जैसे की हम स्वर्ग का अनुभव कर रहे हो। समुन्दर के किनारे बैठकर ठंडी ठंडी हवा खाते हुए लेहरो के साथ नारियल पानी पीने से हमारा मूड भी फ्रेश हो जाता हे और हम एकदम तनाव मुक्...

Tips for Healthy Life style in Hindi- स्वस्थ और आनंदमय जीवन के लिए टिप्स

Tips for Healthy Life style in Hindi- स्वस्थ और आनंदमय जीवन के लिए टिप्स 

tips for halthy life

Health is Wealth यह कहावत तो हम सब ने सुनी ही होंगी और यह कथन बिलकुल सत्य भी हे की हमारा अच्छा स्वास्थ ही हमारी सबसे बड़ी दौलत और संपत्ति हे। चाहे आपके पास कितनी भी धन दौलत क्यों न हो मगर आप कई तरह की बीमारियों से जुज रहे हो या फिर आप बेड रेस्ट पर हो या किसी हॉस्पिटल में एडमिट हो तो भले ही आप के पास कितनी भी धन दौलत हो क्या आप सुखी रह पाएंगे। क्या आप ख़ुशी महसूस कर पाएंगे, बिलकुल नहीं। इस लिए यह बेहद ज़रूरी हे की हम अपने स्वास्थ का अच्छे से ध्यान रखे और एक अच्छी और हेअल्थी लाइफ जिए। 

में यह नहीं कह रहा हु की स्वास्थ पर ध्यान देने से हम कभी बीमार नहीं होंगे या हमें कोई रोग नहीं होगा। हमने मनुष्य अवतार में इस पृथ्वी पर जन्म लिया हे। हम कोई देवी देवता या दिव्य पुरुष नहीं जिन्हे कोई रोग स्पर्श ना कर सके। हमने एक साधारण मानव अवतार में जन्म लिया हे इस लिए इस धरती के हर प्राणी ,पशु और पक्षियों को रोग , बिमारी , दर्द और वेदनाए जेलनि ही पड़ती हे। लेकिन हम अपनी कुछ आदतों को बदले और कुछ नए नियम बनाये तो हम होने वाली बीमारियो से लड़ ने में और उसे हराने में सक्षम हो सकते हे। बस ज़रूरत हे तो सिर्फ हमारी जीवन शैली और खान पान को बदलने की। आज इस लेख में हम यह जानेंगे की एक हेअल्थी और खुशनुमा ज़िन्दगी केसे जिए और ऐसी कोनसी आदतों और बातो पर ध्यान दे जिससे हम आनंदमय ज़िन्दगी जी सके। 
आईये हम कुछ ऐसी टिप्स के बारेमे जाने और ऐसी आदतों को अपनाये जिससे हम एक हेअल्थी और बेहतर लाइफ जी सके। 

1. सुबह जल्दी उठने की आदत डाले 
कुछ लोग देर रात तक जागते हे जिस वजह से वह सुबह उठते भी लेट हे। यह बिलकुल अच्छी बात नहीं हे। कभी कभी आप अपने काम काज में व्यस्त हो और देर रात तक जागना पड़े वह बात और हे। लेकिन हर रोज लेट तक जागना यह बिलकुल ठीक नहीं। लेट सोने की वजह से हम सुबह उठते भी लेट हे। और अगर जल्दी उठे भी तो हमारी नींद पूरी नही होगी। नींद पूरी ना होने की वजह से हम चिड़चिड़े रहते हे और खुश नहीं रह पाते। इस लिए रातको जल्दी सोने की आदत डाले जिससे आप जल्दी भी उठ सके। जल्दी उठना हमारे स्वास्थ के लिए बहोत फायदेमंद होता हे। 

2. जॉगिंग या अन्य एक्सरसाइज करे 
आप सुबह या शामको जॉगिंग या किसी भी प्रकार की एक्सरसाइज़ करे। और हो सके तो सुबह में करना ज्यादा लाभदायी होता हे क्यों की सुबह में बहार जॉगिंग करने से हमें विटामिन डी मिलता हे जो की हमारी हड्डियों के लिए बहोत फायदेमंद हे। और एक्सरसाइज़ भी हमारे लिए बहोत लाभदायी हे। फिर वक किसी भी प्रकार की हो एक प्रकार की जनरल एक्सरसाइज़ जैसे की उठक बैठक करना , सूर्य नमस्कार करना वगेरा वगेरा। और जॉगिंग को तो सबसे बेस्ट एक्सरसाइज़ माना जाता हे। डॉक्टर भी लोगो को चलने की सलाह देते हे। इस से हम फिट और हेअल्थी रहते हे।

3. सुबह का नास्ता भरपेट करे 
हम अक्सर सुबह का नास्ता हल्का यानि बहोत कम खाते हे और दोपेर का और रातका खाना दबाकर खाते हे। ऐसा नहीं करना चाहिए हमें सुबह का नास्ता हो सके उतना भरपेट खाना चाहिए और फिर दोपेर का और रातका थोड़ा कम। और हम सुबह नास्ते में चाय और कॉफ़ी का ही सेवन करते हे इसके जगह मिल्क या फ्रूट के जूस का सेवन करना ज्यादा फायदेमंद होता हे। इससे हमें ताकत भी अच्छी मिलती हे और हमे दिनभर काम करने पर भी   जल्दी थकावट महसूस नहीं होती। चाय और कॉफ़ी से तो हमे एसिडिटी भी हो सकती हे।

4. अपने मन की बात अपने दोस्तों से और परिवार जनो से शेयर करे 
अगर आप के मन में कोई ऐसी बात हो जो आपको परेशान कर रही हो या फिर आपको अंदर ही अंदर खाये जा रही हो ,आपको किसी प्रकार का टेन्शन हो तो यह सारी चीजे अपने दोस्तों के साथ या अपने फॅमिली मेम्बर के साथ ज़रूर शेयर करे। अपने मन की बात और अपनी चिंता अपने मित्रो को या परिवार को बताने से हमारा मन हल्का हो जाता हे। और उस समस्या या चिंता का हल भी निकल आता हे। 
आप जिनके भी ज्यादा करीब हो चाहे अपने माँ बाप के या किसी अन्य रिलेटिव के आप उन्हे अपनी परेशानी या चिंता के बारेमे खुलकर बात करे। अपने मन में कोई बात दबाकर न रखे। ऐसा करने से आप चिंता मुक्त महसूस करेंगे और चिंता मुक्त रहने से आपका स्वास्थ भी अच्छा रहेगा।

5. समुन्दर के किनारे घूमने फिरने जाये 
किसी भी समुन्दर के किनारे घूमने जानेसे हमें बहोत ही अच्छी और फ्रेश फीलिंग आती हे। शायद ही कुछ लोग होंगे जिन्हे समुन्दर का किनारा पसंद न हो लोग छुट्टियों में और फ्री टाइम में अपने परिवार के साथ समुद्र तट पर घूमने आते हे और समुन्दर की ठंडी हवाओ का मज़ा लेते हे। समुन्दर के किनारे बेठ ने से या समय पसार करने से हम तरो ताज़ा महसूस करते हे। और हमारा माइंड भी एकदम फ्रेश और रिलैक्स हो जाता हे। 

6. हमेशा सकारात्मक सोचे 
जीवन में हमेशा पॉजिटिव थिंकिंग रखे। नेगेटिव कभी ना सोचे। सकारात्मक सोच रखने से हमारी कई परेशानिया ऐसे हे कम हो जाती हे। सबके जीवन में चढाव और उतार आते ही रहते हे। अच्छा और बुरा वक़्त सबके जीवन में आता हे। सुख और दुःख ये तो ज़िन्दगी के एक सिक्के के दो पेहलु हे। इस लिए जीवन में केसा भी वक़्त क्यों न आये हमें हमेशा सकारात्मक अभिगम ही अपनाना चाहिए। ज्यादा नेगेटिव सोचने से हमारे स्वास्थ पर बुरा असर हो सकता हे और पॉजिटिव थिंकिंग से हम हमेशा खुश और हेअल्थी रह सकते हे। 

7. लाइफ में थोड़ा हसी मजाक भी कीजिये 
                   

ज़िन्दगी में कितनी भी परेशानिया या दुःख हो लेकिन एक हसने की वजह मिले तो हम अपनी सारी तकलीफो को कुछ पल के लिए भूल जाते हे। लाफ्टर इस बेस्ट मेडिसिन फॉर गुड हेल्थ। डॉक्टरों ने भी कहा हे की हसना सबसे बेस्ट दवाई हे सारे रोगो या परेशानियों की। आप ने सुबह में देखा होगा कई जगह पर या किसी गार्डन में कुछ लोग जोर जोर से हस रहे होते हे बिना वजह यह भी एक एक्सरसाइज़ ही हे। हसना हमारे लिए बहोत फायदेमंद होता हे। इस लिए हम किसी भी उम्र के हो हमें लाइफ में थोड़ी मजाक मस्ती और हसी मजाक कर ही लेना चाहिए। बस खाली एक जिस का ध्यान रखे की किसी को दुःख हो या किसी का नुक्सान हो ऐसा बिलकुल न करे। 
    
7. मधुर संगीत सुने 
अच्छा और मधुर संगीत सुनने से भी हमें आनंद प्राप्त होता हे। अगर आपको पुराने फिल्मी गाने पसंद हो तो गाने सुने ,या ग़ज़ल सुने या फिर कोई भजन कीर्तन भी सुन सकते हे जो आपको ज्यादा पसंद हो। और जिसे बार बार सुनने में भी आपको मज़ा आता हो ऐसा संगीत दिन में एकाद बार ज़रूर सुने इससे आपका मूड अच्छा और  आनंदित हो जायेगा। आनंदित रहना हमारे स्वास्थ के लिए बहोत लाभदायी होता हे। 

8. अपने डाइट में पोषकतत्वों से भरपूर हो ऐसे पदार्थो का सेवन करे। 
हमारे हेअल्थी रहने के लिए हमारे शरीर को अच्छे अच्छे पोषकतत्वों की ज़रूरत होती हे। जैसे की विटामिन्स , प्रोटीन , मिनरल्स , कार्बोहाइड्रेट वगेरा वहेरा। और यह सारे पोषकतत्व हमें ग्रीन वेजीटेबल्स और फलो में से आसानी से प्राप्त होते हे। इस लिए अपने भोजन में  ग्रीन वेजीटेबल्स और फलो को ज़रूर शामिल करे। यह हमारी हेल्थ को बेहतर रखने में बहोत उपयोगी हे।

9. धूम्रपान और तम्बाकू ,गुटका जैसी चीजों से दूर रहे 
स्मोकिंग करना या तमबाकू , गुटका जैसी चीजों का सेवन बिलकुल न करे। यह हमारे स्वास्थ के लिए बहोत हानिकारक होता हे। इन सारी चीजों से हमें कैंसर होने का खतरा हो सकता हे। आप टीवी में भी ऐड देखते होंगे जिसमे दिखाया जाता हे की तम्बाकू ,धूम्रपान , गुटका जैसी चीजों से हमारे स्वास्थ को कितनी हानि होती हे। और जिस तरह की हानि होती हे वह हमें देखने में भी गिन आती हे। उतनी बुरी तरह से यह सारी चीजे हमारे शरीर को नुकसान पहोचाती हे। इस लिए इनसे दूर रहे , दूर रहेंगे तो स्वस्थ रहेंगे।

10. योगा और मेडिटेशन कीजिये 
जिस तरह से हमें खाना खाने की सोने की आदत हे वैसे ही हमें योगा और मेडिटेशन को भी हमारे जीवन की दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। पहले के ज़माने में लोग( ऋषि मुनी वगेरा ) योगा और मेडिटेशन पर ज्यादा ध्यान देते थे। इस लिए उनका तन और मन दोनों स्वस्थ रहता था। आज भी इस भाग दौड़ वाली लाइफ में हमें योगा और मेडिटेशन की बहोत ज़रूरत हे। इससे हमारा तन और मन दोनों हेअल्थी रहता हे।  

11. हो सके उतना दान धर्म ( चेरिटी ) कीजिये 
      

चेरिटी करने का ये मतलब नहीं की आप सिर्फ पैसो का ही दान करे। दान कही प्रकार के होते हे जैसे की विध्या दान ,अन्न दान वगेरा। किसी की हो सके उतनी मदद कीजिये ,किसी गाय को रोटी खिलाये , या कबूतर को दाना डाले ,सिर्फ मनुष्य ही नहीं बल्कि हर पशु और पक्षी की और करुणा और हमदर्दी रखे और हो सके उतनी उनकी सहायता कीजिये। क्यों की आपका ही किया गया कर्म आपको ही भूगतना हे।
 अच्छे कर्मो का फल भी अच्छा ही होता हे। एक नियम बना लीजिये की दिन में एक तो अच्छा कर्म करना ही हे। फिर देखिये आपको अंदर से ही बहोत खुशी महसूस होगी। और खुश रहने से हमारा स्वास्थ भी अच्छा रहता हे। और तो और जिनकी भी आपने सहायता की उसकी दुआ और आशीर्वाद मिलेंगे वह अलग। यह युनिवर्स आपका अच्छा और भला करने पर मजबूर हो जाएगी। और आपकी हेल्थ और वेल्थ दोनों ही स्वस्थ रहेगी।   
  

            

   

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नारियल पानी के फायदे और नुकसान ( Health Benefits of Coconut water and Side Effects )

  नारियल पानी के फायदे और नुकसान  ( Health Benefits of Coconut water and Side Effects ) कोकोनट वोटर यानी नारियल पानी जी हां कुदरत की बनायी हुई नायाब चीज। नायाब इस लिए हे क्यों की यह दिखने में तो एक साधारण पानी के समान ही हे मगर इस में मौजूदा पोषकतत्व यानी  Nutritions  की बात की जाए तो कई तरह के फलो और पौस्टिक खाद्य पदार्थो को यह पीछे छोड़ने में सक्षम हे। नारियल पानी टेस्ट में भी लाजवाब होता हे और हमारे स्वास्थ के लिए भी लाजवाब हे। नारियल पानी आसानी से हमें हर जगह उपलब्ध होता हे। और समुन्दर के किनारे ये बहोत पाया जाता हे। समुन्दर के किनारे पर बैठ कर नारियल पानी पीने का मजा ही कुछ और हे। चाहे सुबह हो या शाम सुबह में जब सूरज उग रहा हो तब और शामको जब सूरज ढल रहा हो तब उस वक़्त समुन्दर किनारे जो सुन्दर नज़ारा बनता हे उसे देखते देखते नारियल पानी पीने का मज़ा ही अलग  हे। ऐसा लगता हे जैसे की हम स्वर्ग का अनुभव कर रहे हो। समुन्दर के किनारे बैठकर ठंडी ठंडी हवा खाते हुए लेहरो के साथ नारियल पानी पीने से हमारा मूड भी फ्रेश हो जाता हे और हम एकदम तनाव मुक्...

हल्दी वाला दूध पीने के चमत्कारिक फायदे और नुकसान - Turmeric Milk benefits and side effects

हल्दी वाला दूध पीने के चमत्कारिक फायदे और नुकसान - Turmeric Milk benefits and side  effects हल्दी वाला दूध (Turmeric Milk) पीने के जो फायदे हे उन्हें जानकार आप खुद दंग रह जाओगे। एक या आधी चम्मच हल्दी को जब एक ग्लास या एक कप दूध में मिलाया जाता हे तब जो पिले रंग का जो मिश्रण वाला दूध तैयार होता हे इसे गोल्डन मिल्क भी कहा जाता हे। और सिर्फ रंग पीला होने से गोल्डन नहीं बल्कि इसके जो लाभ एव फायदे हे वो भी गोल्डन हे। हम जब छोटे थे तब हमारी मम्मी हमें रोज़ाना हल्दी वाला दूध पीने की सलाह देती थी क्यों की यह पीले रंग का दूध एंटीसेप्टिक होने के साथ साथ हमारे शरीर के लिए कई तरह से लाभदायी भी हे।  हम जब छोटे थे तब हमे स्कूल में सिखाया जाता था की रोज़ाना हमें दूध पीना चाहिए, मगर दूध में हल्दी मिलाकर पीने से जो मिश्रण तैयार होता हे वह किसी अमृत से कम न होगा यह कहना भी गलत नहीं होगा। क्यों की यह हमारे शरीर को ऊपरी और अंदरूनी भाग दोनों के लिए फायदेमंद साबित होता हे। माना की हदी वाले दूध का जो टेस्ट (स्वाद) होता हे वह इतना अच्छा नहीं होता। इस वजह से हम इसे पीने से दूर ही रहते हे। लेकिन इस...

वजन बढाने के बेहतरीन उपाय - Weight gain tips in Hindi

वजन बढाने के बेहतरीन उपाय - Weight gain tips in Hindi  आपने अक्सर देखा होगा की लोग अपने मोटापे से बहोत परेशान होते हे मगर दुनिया में ऐसे भी कुछ लोग हे जो अपने दुबलेपन, अपने कम वज़न के कारन यानि अंडरवेइट होने की वजह से बहोत परेशान हे। ऐसे लोग दिखने में बहोत ही दुबले और पतले होते हे। अगर इन्हे किसी भी प्रकार की बीमारी ना भी हो तो भी इनके शरीर देखर ऐसा ही प्रतीत होता हे की यह कोई गंभीर बीमारी का शिकार हुए हे। और इनका वज़न उनकी आयु (उम्र) और हाइट के मुकाबले कम ही रहता हे। तो आजके आर्टिकल में हम कुछ ऐसे घरेलु उपाय के बारेमे जानेंगे की जिसकी सहायता से हमें अपना वज़न बढ़ाने में सहायता मिले और हमारा शरीर भी खून और मांस से भरा रहे और हमारी बॉडी को अच्छा आकार भी मिले।                        जो लोग छोटी उम्र के होते हे उन्हें बहार का फ़ास्ट फ़ूड बहोत पसंद होता हे या फिर जो लोग अपने अंडरवेइट की परेशानी से परेशान हो वह लोग जल्दी अपना वज़न बढाने के लिए जंक फ़ूड और फ़ास्ट फ़ूड का सेवन करने लगते...