नारियल पानी के फायदे और नुकसान ( Health Benefits of Coconut water and Side Effects ) कोकोनट वोटर यानी नारियल पानी जी हां कुदरत की बनायी हुई नायाब चीज। नायाब इस लिए हे क्यों की यह दिखने में तो एक साधारण पानी के समान ही हे मगर इस में मौजूदा पोषकतत्व यानी Nutritions की बात की जाए तो कई तरह के फलो और पौस्टिक खाद्य पदार्थो को यह पीछे छोड़ने में सक्षम हे। नारियल पानी टेस्ट में भी लाजवाब होता हे और हमारे स्वास्थ के लिए भी लाजवाब हे। नारियल पानी आसानी से हमें हर जगह उपलब्ध होता हे। और समुन्दर के किनारे ये बहोत पाया जाता हे। समुन्दर के किनारे पर बैठ कर नारियल पानी पीने का मजा ही कुछ और हे। चाहे सुबह हो या शाम सुबह में जब सूरज उग रहा हो तब और शामको जब सूरज ढल रहा हो तब उस वक़्त समुन्दर किनारे जो सुन्दर नज़ारा बनता हे उसे देखते देखते नारियल पानी पीने का मज़ा ही अलग हे। ऐसा लगता हे जैसे की हम स्वर्ग का अनुभव कर रहे हो। समुन्दर के किनारे बैठकर ठंडी ठंडी हवा खाते हुए लेहरो के साथ नारियल पानी पीने से हमारा मूड भी फ्रेश हो जाता हे और हम एकदम तनाव मुक्...
Watermelon Benefits And Uses - तरबूज के फायदे और उपयोग
तरबूज (Watermelon) जो ऊपर से ग्रीन रंग का होता हे और अंदर से लाल मगर स्वाद और पोषकतत्वों में हे बेमिसाल। गर्मियों की सीजन में हम तरबूज़ का और उसके जूस का भरपूर आनंद ले सकते हे। तरबूज़ बहोत सारे पोषकतत्वों (Nutritions) से भरपूर होता हे जो हमारे अच्छे स्वास्थ के लिए बहोत फायदेमंद हे। गर्मी की ऋतु हमें अच्छी तो नहीं लगती मगर चुभती गर्मी में भी तरबूज़ हमें सुकून देने की क्षमता रखता हे। तरबूज़ में पानी की मात्रा अधिक होती हे जो हमें गर्मियों में राहत देता हे और गर्मी में होने वाले रोगो से भी। तरबूज की गिनती उन फलो में होती हे जिसका कोई भाग ऐसा नहीं की जिसको फेक दिया जाए या जिसका कोई उपयोग न हो। अब आप सोचेंगे की तरबूज के ऊपरी भाग को तो फेक दिया जाता हे और सिर्फ अंदरूनी भाग को ही खाने में इस्तेमाल किया जाता हे मगर ऐसा नहीं हे। तरबूज के ऊपरी भाग का भी उपयोग होता हे वह हम आगे अपनी इस पोस्ट में ज़रूर जानेंगे।
![]() |
तरबूज हमारे हेल्थ के लिए बहोत फायदेमंद हे। तरबूज में मौजूदा पोषकतत्व हमारे स्वास्थ की देखभाल कर उसे बेहतर रखते हे। तरबूज में कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हे। जैसे की विटामिन ए ,विटामिन बी 6 ,विटामिन सी ,ऊर्जा ,शुगर ,कार्बोहायड्रेट और कैल्शियम ,मैग्नेसियम ,पोटासियम ,आयरन और फोस्फरस जैसे कई और प्रकार के Nutritions मौजूद हे। मगर इन सारे पोषकतत्वों के मुकाबले पानी की मात्रा अधिक होती हे तरबूज में। तरबूज की खासियत ये हे की उसका जो जूस बनाया जाता हे उसमे अलग से शुगर मिलाने की ज़रूरत नहीं होती तरबूज में नैचरली शुगर होती हे जिस वजह से उसमे मिठास बनी रहती हे। मगर अपने स्वादानुसार जूस में आप शुगर मिलाना चाहे तो मिला सकते हे। आईये हम जाने की तरबूज में मौजूदा इन पोषकतत्व हमारे शरीर के लिए क्या महत्व रखते हे।
- विटामिन ए :- हमारी आँखों के लिए फायदेमंद हे।
- विटामिन बी 6 :- हमें तनाव मुक्त रखता हे।
- विटामिन सी :- बीमारी से लड़ने में और इम्युनिटी बढ़ने में सहायरूप।
- कार्बोहाइड्रेट :- बॉडी को एनर्जी प्रदान करे।
- कैल्शियम :- हमारी हड्डियों के लिए उपयोगी।
- मैग्नेसियम :- हमारे खाये हुए भोजन को शक्ति में कन्वर्ट करे।
- पोटासियम :- हमारी बॉडी को ग्रो होने में मददरूप।
- आयरन :- हमारे ब्रेन तक ऑक्सीजन पहोचाने में मददरूप।
यह सारे तरबूज़ में मौजूदा पोषकतत्व (Nutritions) हे जिनके कई और लाभ भी हे। तो आईये हम विस्तार से जाने की तरबूज के सेवन से या तरबूज के जूस का सेवन करने से हमें क्या क्या लाभ हो सकते हे।
- डाइजेशन में मददरूप :- हम कितना खाते हे ये ज़रूरी नहीं बल्कि हम कितना पचा सकते हे यानी डाइजेस्ट कर सकते हे यह ज़रूरी हे। हमारा डाइजेशन यानी हमारा पाचनतंत्र ही ठीक न हो तो हमारा खाया हुआ भोजन ठीक तरह से डाइजेस्ट न हो तो खाने का कोई लाभ नहीं होगा उल्टा पेट में एसिडिटी या ब्लोटिंग जैसी तकलीफ भी हो सकती हे जिससे पेट में दर्द भी हो सकता हे। मगर तरबूज हमारे पाचनतंत्र को बेहतर रखने में सहायरूप हे। अपने डाइट में तरबूज का सेवन करने से आप का डाइजेशन ठीक रहता हे। और खाया हुआ भोजन पचाने में भी कोई तकलीफ नहीं होती।
- डिहाइड्रेशन दूर करे :- पानी हमारे शरीर के लिए बहोत जरुरी हे। अगर हमारे शरीर में पानी की कमी हो जाए तो हमे कई प्रकार की बीमारिया और रोग हो सकते हे। और तरबूज में पानी की मात्रा सबसे अधिक होती हे। जिस वजह से हम हायड्रेट रहते हे। अगर आप बहार धुप में हो और बहोत गर्मी महसूस कर रहे हो तो हमे तरबूज का या उसके जूस का सेवन ज़रूर करना चाहिए जिससे हमे डिहाइड्रेशन न हो और हम हायड्रेट रह सके। क्यों की शरीर में डिहाइड्रेशन हो जाने पर हमें चक्कर आ सकते हे और ब्लड प्रेशर भी नियंत्रण में नहीं रहता जो हमारे स्वास्थ के लिए बहोत हानिकारक हो सकता हे। इस लिए डिहाइड्रेशन को दूर करने तरबूज़ बहोत लाभदायी हे।
- एनर्जी से भरपूर रखे :- तरबूज में मोजूता पोषकतत्वों की वजह से हमें शरीर में एनर्जी मिलती हे। हम अगर बहार कई स्पोर्ट्स में गए हो या फिर ज्यादा काम काज की वजह से हमें थकान या कमज़ोरी महसूस हो रही हो तो ऐसे में तरबूज या तरबूज का जूस हमारे लिए बहोत यपयोगी हे। तरबूज विटामिन्स ,मिनरल्स और पानी से भरपूर होता हे। जिस वजह से हमें शरीर में इंस्टेंट ऊर्जा यानि एनर्जी मिलती हे। और हमारी थकान और कमज़ोरी भी दूर हो जाती हे और हम फ्रेश महसूस करते हे।
- हड्डियों के लिए लाभदायी :- हमारे शरीर की हड्डियों के लिए तरबूज का सेवन बहोत लाभदायी होता हे। तरबूज में कैल्शियम और विटामिन सी जैसे पोषकतत्व मौजूद हे जो हमारे हड्डियों को बजबूती प्रदान करते हे। अगर हमारी हड्डिया कमज़ोर हो तो हमे कई तरह की तकलीफो का सामना करना पड सकता हे। अगर हमारी बॉडी पर हलकी सी चोट लगने पर भी हड्डियों में तकलीफ आ सकती हे और जल्द ही हमारी हड्डियों में फ्रैक्चर आ सकता हे इसी लिए हमारी हड्डियों का स्ट्रोंग होना बहोत ज़रूरी हे।
- डायबिटीस में सहायरूप :- तरबूज खाने में तो मीठा होता ही हे लेकिन इतना घातक भी नहीं के इसे खाने पर हमें डायबिटीस हो जाये या फिर जिन्हे डायबिटीस हो वो इसे न खा सके ऐसा कुछ भी नहीं उल्टा तरबूज के सेवन से टाइप 2 प्रकार का जो डायबिटीस होता हे उसे कंट्रोल में लाया जा सकता हे। सिर्फ टाइप 2 डायबिटीस को ही कंट्रोल में लाया जा सकता हे बाकि आपको कोई अन्य डायबिटीस हो तो एक बार अपने डॉक्टर की सलाह ज़रूर ले।
- शरीर का तापमान कम करने में उपयोगी :- कभी कभी ज्यादा कामकाज के कारन या कोई अन्य चिंता या टेंशन की वजह से फीवर की तरह ही हमारे शरीर का तापमान बढ़ जाता हे मगर फीवर नहीं होता। ऐसे में आप अगर तरबूज के जूस का सेवन करे तो आपको ऐसी परिस्थिती में लाभ मिल सकता हे। और आपका बॉडी टेम्प्रेचर भी नियंत्रण में रहता हे। तरबूज के जूस के सेवन से हमारी बॉडी कुछ देर के लिए ठंडी हो जाती हे। घरेलु उपचार के तोर पर आप इसका इस्तेमाल कर सकते हे।
- हमारी आँखों को स्वस्थ रखे :- आंखे कुदरत के दिए हुए दो अनमोल रत्न हे। आंखे ही तो हमें यह संसार के दर्शन कराती हे। आप एक बार सोचके तो देखिये की आंखे ही न हो तो वह जीवन केसा होगा। इसी लिए हमें अपनी आँखों का अच्छी तरह से देखभाल करना चाहिए। तरबूज में विटामिन ए होता हे और यह विटामिन ए हमारी आँखों के लिए बहोत फायदेमंद हे। यह हमारी आँखों को स्वस्थ रखता हे और उसे जल्द कमज़ोर नहीं होने देता। इस लिए हमें तरबूज का सेवन करना चाहिए ताकि हमारी आंखे स्वस्थ रहे और जल्द कमज़ोर ना हो।
- कैंसर जैसे रोग से बचाये :- आज के ज़माने में गलत खान पान के वजह से और ज्यादा तम्बाकू और शराब के सेवन से हमें कैंसर होने का खतरा ज्यादा रहता हे। और आज कल तो ज्यादातर लोग कैंसर की बिमारी के शिकार हुए होते हे। और इस भयानक बीमारी से बचने के लिए तरबूज का सेवन अनिवार्य हे। तरबूज में मौजूदा एंटीऑक्सीडेंट कैंसर से लड़ने में और इस बीमारी से सुरक्षा प्रदान करने में सक्षम हे। कैंसर एक जानलेवा बीमारी हे इस लिए हमें हो सके उतना इसके होने के खतरे को टालना ही चाहिए।
- अस्थमा जैसी बीमारी में उपयोगी :- अगर आप अस्थमा के मरीज हो या फिर आपको दमा हो तो इसे ठीक करने में तरबूज या तरबूज का जूस बहोत लाभदायी हे। तरबूज में लाइकोपीन नामक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता हे। जो की अस्थमा के रोग को ठीक करने में इस तकलीफ से छुटकारा देने में बहोत उपयोगी होता हे।घरेलु उपचार के तोर पर दमा जैसी बीमारी को ठीक करने के लिए आप तरबूज का सेवन कर सकते हे।
- दांतो के लिए लाभदायी :- तरबूज हमारे दांतो के लिए भी फायदेमंद हे। तरबूज में कैल्शियम और विटामिन सी होता हे। और यह कैल्शियम और विटामिन हमारे दांतो के लिए बहोत लाभदायी हे। कैल्शियम से हमारे दांतो को मज़बूती मिलती हे। अगर हमारे दांत कमज़ोर हो तो कुछ भी खाने पर हमें बार बार दांतो में दर्द हो सकता हे। इस लिए दांतो को मज़बूत रखने के लिए हमें हमारे भोजन में तरबूज को शामिल करना बहोत ज़रूरी हे।
- बालो को स्वस्थ रखने में उपयोगी :- हमारे शरीर के अन्य अंगो की तरह हमारे बाल भी उतने ही महत्वपूर्ण हे। इसी लिए हमें हमारे बालो के स्वास्थ का भी ध्यान रखना चाहिए। बाल हमारे चेहरे पर ताज की तरह होते हे। हमारा चेहरा कितना भी सुंदर क्यों न हो मगर हमारे सर पर बाल अच्छे और घने न हो तो हम बिलकुल अच्छे नहीं दिखेंगे। और हमारे बालो को स्वस्थ रखने में तरबूज ज़रूर हमें सहायरूप हे। तरबूज में कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स होते हे जो हमारे बालो को मज़बूत और स्वस्थ बनाये रखने में सक्षम हे। रोज़ाना तरबूज के जूस का या तरबूज का सेवन करने से हमारे बालो को ज़रूरी पोषकतत्व मिलते हे।
- इम्युनिटी को बढ़ाये :- अगर हमारी रोगप्रतिकारक शक्ति कम हो यो अच्छी न हो तो हमे कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड सकता हे। कोई भी रोग या बीमारी हम पर जल्दी हावी हो जाती हे और हम इन बीमारियों के शिकार हो जाते हे। और तमाम बीमारियों से बचने के लिए यह बेहद ज़रूरी हे की हमारी इम्युनिटी स्ट्रोंग हो यानी हमारी रोगप्रतिकारक शक्ति अच्छी हो। और तरबूज में वह सारे Nutritions मौजूद हे जो की हमारी इम्युनिटी को बढ़ाये। तरबूज में मौजूदा विटामिन्स और मिनरल्स हमारी रोगप्रतिकारक शक्ति बढाने में हमें बिलकुल मददरूप हे।
- शरीर की कमज़ोरी को दूर करे :- कुछ लोग दिखने में बहोत दुबले और पतले होते हे। शायद वह पौस्टिक खुराक न लेते हो या फिर उन्हें कोई अन्य बीमारी हो इस वजह से वह पतले और कमज़ोर लगते हे। लेकिन अच्छे स्वास्थ के लिए हमें जो जो विटामिन्स और मिनरल्स चाहिए वह सारे एक साथ तरबूज में मौजूद हे और विटामिन बी और विटामिन सी रोगो से लड़ने में बहोत उपयोगी हे। हमारे खाने में शायद वह सारे पोषकतत्व नहीं मिल पाते जो हमारे शरीर को चाहिए इस लिए हम शरीर से कमज़ोर लगने लगते हे। नियमित रूप से तरबूज का सेवन करने से उसमे मौजूदा भरपूर पोषकतत्व का हमें लाभ मिलता हे और हमारी शरीर की कमज़ोरी को भी दूर करता हे।
- दिल ( हार्ट) के लिए लाभदायी :- तरबूज हमरे हार्ट के लिए भी बहोत फायदेमंद साबित होता हे। तरबूज का सेवन करने से हमें हार्ट सम्बंधी बीमारिया होने का खतरा कम रहता हे। हमारे हार्ट को स्वस्थ रखने के लिए तरबूज या उसके जूस का सेवन बहोत लाभदायी माना जाता हे। हमारा ह्रदय ही हमारे शरीर में सबसे महत्वपूर्ण हे क्यों की जब तक वह स्वस्थ चल रहा हे तब तक ही हम जीवित हे।
यह ऊपर हमने जो भी तरबूज के या तरबूज के जूस के फायदों के विषय में जाना इसका इस्तेमाल सिर्फ घरेलु उपचार के तोर पर करे अगर आपको कोई बीमारी या रोग हे तो उसके लिए आप डॉक्टर के पास बिलकुल जाए। अगर आपको तरबूज से या तरबूज के जूस का सेवन करने से किसी भी प्रकार की तकलीफ होती हो तो कृपया अपने डॉक्टर की राय ज़रूर ले और डॉक्टर की सलाह अनुसार ही तरबूज का सेवन करे।
तरबूज के उपयोग ( Uses of Watermelon ) :
- तरबूज को काटकर उसका फ्रूट सलाड बनाया जा सकता हे।
- तरबूज का जूस बनाकर भी पी सकते हे।
- तरबूज का फैसपैक बनाकर हमारी स्किन पर और हमारे चेहरे पर लगा सकते हे। इससे हमारी स्किन मुलायम और सिल्की हो जाती हे और हमारे चेहरे पर भी ग्लो देखने मिलता हे।
- तरबूज को काटने के बाद उसके ऊपर के छिलके को फेक दिया जाता हे और अंदर के लाल रंग के पदार्थ को ही खाने में उपयोग में लिया जाता हे मगर इसके ऊपर का जो छिलका होता हे जिसे फेका जाता हे उसमे से टूटी फूटी बनायीं जाती हे जो रंग बेरंगी होती हे और यह बच्चो को ज्यादा पसंद होती हे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें